महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर माहौल गरम - दा त्रिकाल

Breaking

World

Monday, October 30, 2023

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर माहौल गरम



विधायक आवास पर तोड़फोड़, आगजनी


महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। राज्य में इसे लेकर अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन जारी है। बीड में ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रकाश सोलंकी के आवास पर तोड़फोड़ की और वहीं आग लगा दी। इस घटना पर प्रकाश सोलंकी नेे कहा कि जब प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के बाद आग लगाई, तब वह घर के अंदर ही थे। हालांकि, इस आगजनी में उनके परिवार या स्टाफ का कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित हैं लेकिन आग की वजह से प्रॉपर्टी का काफी नुकसान हुआ है। इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मनोज जरांगे पाटिल को देखना चाहिए कि उनके अनशन के बीच प्रदर्शन कहां जा रहे हैं। यह गलत दिशा की तरफ मुड़ रहे हैं।




No comments:

Post a Comment