कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का सीएम, रमन रेस से बाहर - दा त्रिकाल

Breaking

World

Tuesday, December 5, 2023

कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का सीएम, रमन रेस से बाहर



पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बम्पर सीट पाकर कांग्रेस को धूल चटाने का काम किया है। इन राज्यों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली जीत छत्तीसगढ़ की है। दरअसल, चाहे एग्जिट पोल हो या कोई राजनीतिक पंडित सभी ने छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में या तो कांटे की टक्कर या कांग्रेस की जीत बताई थी। लेकिन चुनावी परिणामों ने सभी को चौंकाकर रख दिया। भाजपा ने यहां कांग्रेस को बड़े अंतर से हराया। भाजपा को 54 तो कांग्रेस को 35 सीटें मिली है। इस बीच प्रदेश में जीत के बाद अब सीएम फेस से भी पार्टी सभी को चौंका सकती है। वैसे तो छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा बिना किसी सीएम चेहरे के चुनाव लड़ी थी और पीएम मोदी के नाम पर ही वोट मांगे, लेकिन भाजपा की जीत के बाद कई नाम ऐसे हैं जो सीएम पद की रेस में आगे चल रहे हैं। सूची में पूर्व सीएम रमन सिंह का नाम भी शामिल हैं। हालांकि, रमन सिंह कई दफा ये बात बोल चुके हैं कि सीएम बनाने का फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। आज भी रमन सिंह के एक बयान के बाद ये अटकलें लगने लगीं की वो सीएम पद की रेस से बाहर हैं। दरअसल, रमन सिंह ने आज कहा कि नई सरकार कोई भी मुखिया बन सकता है, लेकिन उसके सामने योजनाओं को लागू करने की चुनौतियां होंगी।

No comments:

Post a Comment