वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार
जबलपुर।ओमती थाना अंतर्गत सिविक सेंटर में कुछ बदमाशों ने एक युवक को चाकूओं से गोद डाला। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोप अभी भी फरार है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात लकड़गंज निवासी मुशाहिद खान नामक युवक सिविक सेंटर में अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी कुछ मोटर सायकिल सवार चार बदमाश आये और युवक के साथ मारपीट करने लगे। देखते ही देखते बदमाशों ने चाकू निकाला और युवक पर दनादन वार शुरू कर दिये। जैसे तैसे युवक खुद को बचाकर वहां से भाग निकला। लेकिन बदमाशों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारा और मौके से भाग निकले। क्षेत्रीयजनों ने तत्काल वारदात की सूचना ओमती पुलिस को दी। और 108 एम्ब्यूलेेंस की मदद से युवक विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर युवक को मेडिकल रेफर कर दिया गया। लेकिन बुरी तरह घायल होने के कारण और अधिक खून बह जाने से युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने 4 में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें सुजल सोनकर, अमन तिवारी उर्फ कंचा, आदित्य झा शामिल हैं। जबकि एक आरोपी सुजल सोनकर का भाई चीनू सोनकर फरार है।
चुनावी रंजिश का मामला-
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लकड़गंज निवासी मुशाहिद खान ने बीते दिनों अपने फेसबुक अकाउंट पर एक नेता के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। चुनावों में भी वो जोर-शोर से जुटा रहा। दूसरे खेमे के लड़कों के ये नागवार गुजरा और वारदात के दो-तीन पहले से ही आरोपी बदमाश मुशाहिद को धमकियां दे रहे थे। मौका पाते ही बदमाशों ने मुशाहिद की हत्या कर दी।

No comments:
Post a Comment