जीत के बाद प्रहलाद पटेल ने कहा
जबलपुर।मध्य प्रदेश की जनता को मैं बधाई देना चाहता हूं। मध्य प्रदेश सहित चारों प्रदेशों में जो परिणाम आ रहे हैं वह मोदी जी की गारंटी है, अमित भाई का प्रबंधन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के परिश्रम का फल दिखाई दे रहा है। ये कहना है नरसिंहपुर से चुनाव लड़ रहे केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का। नरसिंहपुर विधानसभा से कांग्रेस के लाखन सिंह पटेल को शिकस्त देने के बाद प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस के पास सिर्फ दो थके हुए चेहरे हैं। कांग्रेस के पास बताने के लिए कोई मॉडल ही नहीं था। भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस को वोट मिल जाए यह प्रदेश में संभव नहीं है। दिग्विजय सिंह को लेकर बोले प्रहलाद पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह को सोचना चाहिए कि ऐसी बात क्यों करें जो बात सच होनी ही नहीं है। दिग्विजय सिंह होशियार आदमी है, इसके साथ ही मैं उनका सम्मान भी करता हूं।



No comments:
Post a Comment