मध्यप्रदेश में भाजपा की छठी सूची जारी, गुना और विदिशा के प्रत्याशियों का एलान - दा त्रिकाल

Breaking

World

Sunday, October 29, 2023

मध्यप्रदेश में भाजपा की छठी सूची जारी, गुना और विदिशा के प्रत्याशियों का एलान





मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने बचे दो प्रत्याशियों के नामों का भी एलान कर दिया। जारी छठी सूची में शेष दो सीटों गुना और विदिशा पर नाम तय कर दिए हैं। गुना में पूर्व विधायक पन्ना लाल शाक्य को तो विदिशा में मुकेश टंडन को भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में उतरा है।

भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची 39 नाम जारी किये थे। दूसरी सूची में भी 39 नाम थे। इसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिए गए। तीसरी सूची में एक नाम था। चौथी सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए थे। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिए गए।

पांचवीं सूची में 92 नामों का एलान किया गया। अब सभी सीटों पर मुकाबले लॉक हो गए हैं, यानी कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी आमने सामने तय हो गए हैं। विदिशा सीट भी भाजपा की मजबूत सीट मानी जाती थी, लेकिन 2018 में कांग्रेस के शशांक भार्गव ने यह सीट जीत ली। यहां पर तीन दावेदारों के बीच पेंच फंस हुआ था। यहां से पूर्व वित्तमंत्री राघवजी भाई की बेटी पूर्व नपा अध्यक्ष ज्योति शाह के अलावा पिछला चुनाव हारे मुकेश टंडन भी दावेदारी कर रहे थे। मुकेश टंडन सीएम शिवराज के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा संगठन ने श्याम सुंदर शर्मा का नाम बढ़ाया था। वहीं, गुना सीट को संघ की मजबूत सीट मानी जाती है। यह सीट संघ और भाजपा दोनों के कारण फंसी हुई है। इस सीट पर सिंधिया परिवार का भी प्रभाव है। इसके चलते यहां पर प्रत्याशी चयन को लेकर मामला अटका रहा। अभी इस सीट पर भाजपा के गोपीलाल जाटव विधायक हैं।

No comments:

Post a Comment