जबलपुर पहुंची स्मृति ईरानी - दा त्रिकाल

Breaking

World

Wednesday, November 8, 2023

जबलपुर पहुंची स्मृति ईरानी

स्वागत सत्कार के बाद छिंदवाड़ा चौरई रवाना

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बुधवार सुबह 9.45 पर दिल्ली से जबलपुर आगमन हुआ। इस दौरान डुमना पर बीजेपी नगराध्यक्ष प्रभात साहू के साथ अन्य नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत किया। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री यहां से 11 बजे हेलीकॉप्टर से छिंदवाड़ा के चौरई के लिए रवाना हुईं। वो चौरई में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजे वापस जबलपुर पहुंचेंगी। स्मृति ईरानी शाम 4 बजे से जबलपुर के कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अशोक रोहाणी के समर्थन में जनसंपर्क करेंगी। इसके बाद शाम 6 बजे वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

No comments:

Post a Comment