अलर्ट! नौकरी का लालच बना देगा कंगाल - दा त्रिकाल

Breaking

World

Friday, December 22, 2023

अलर्ट! नौकरी का लालच बना देगा कंगाल

बिटकॉइन में निवेश कर फंसी कटक की युवती, गंवा बैठी सात लाख

कटक में एक युवती बिटकॉइन में निवेश कर फंस गई और इसका फायदा उठा साइबर अपराधियों ने सात लाख रुपये उड़ा डाले। युवती ने नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन की थी।इसका फायदा उठा साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया और ठगी का शिकार होने के बाद उसके बारे में यह युवती साइबर थाना में एक मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र में झारसुगुड़ा की एक युवती रहती है। वह निजी कंपनी में नौकरी कर रही है। नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उनके पास एक टेलीग्राम मैसेज आया। 15 दिन पहले उनके टेलीग्राम पेज में नियुक्ति संबंध में विज्ञापन देखने को मिला। उस विज्ञापन को देखने के बाद यह युवती उसमें दी जाने वाली नंबर से संपर्क किया। फिर साइबर अपराधियों ने उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब, वीडियो लाइक, गूगल समीक्षा और रेटिंग, फेसबुक के विभिन्न पोस्ट को लाइक और इंस्टाग्राम को हैंडल करने के लिए कहा गया। हर एक लाइक, कमेंट के लिए 100 रुपये मिलने का भरोसा दिया गया। पहले पहले युवती को पैसे मिल रहे थे। बाद में तमाम टास्क यानी कार्य खरीदने के लिए कहा गया। फिर वह युवती 2 हजार, 5 हजार और 30 हजार रुपये निवेश कर विभिन्न टास्क खरीदी। सब टास्क पूरा करने के बाद पैसे मिले थे। इसके बाद बिट कॉइन में निवेश करने को कहा। उसे एक मॉडल कंपनी ने लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया। इसमें निवेश करने पर 30 फीसदी तक मुनाफे की भरोसा दिया गया। लालच में आकर उसमें निवेश करने लगी। कुल 6 लाख 80 हजार रुपये निवेश करने के बाद पैसे वापस नहीं आए। बाद में उस कंपनी के साथ संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन सारे संपर्क टूट गए। इसके बाद निराश होकर साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबिन शुरू की है। जिस बैंक अकाउंट द्वारा कारोबार हुआ है। पता लगाने का काम जारी है।

No comments:

Post a Comment