सीएम सोरेन की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई बाइक - दा त्रिकाल

Breaking

World

Friday, December 15, 2023

सीएम सोरेन की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई बाइक

शीतकालीन सत्र से लौट रहे थे मुख्यमंत्री, जांच शुरू

रांची।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा में गुरुवार को चूक हुई। सेटेलाइट चौक पर एक बाइक सीएम के काफिले से टकरा गई। इसके बाद बाइक चालक जख्मी हो गया। मुख्यमंत्री का काफिला जब गुजर रहा था तभी अचानक से बाइक उसमें प्रवेश कर गई। बाइक पायलट वाहन से टकरा गई। बाइक गिर गई। चालक सड़क पर गिर गया। हालांकि बाइक चालक तुरंत उठा और बाइक लेकर निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री शीतकालीन सत्र को लेकर विधानसभा परिसर में बैठक करने के बाद वापस कांके रोड स्थित अपने आवास जा रहे थे। काफिला डीपीएस स्कूल रोड से आगे बढ़ रहा था तभी अचानक चौराहे से एक युवक बाइक से रोड क्रास करना चाहा। इस दौरान टक्कर हो गई। घटना के तुरंत बाद डोरंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि युवक के बारे में पता नहीं चल पाया। पुलिस ने युवक को काफी खोजने का प्रयास भी किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेटेलाइट चौक पर टाइगर मोबाइल के जवान तैनात थे। जवानों ने कहा कि जबतक वह युवक के पास पहुंचते वह मौके से निकल गया। इस घटना में मुख्यमंत्री का काफिला नहीं रुका था।

No comments:

Post a Comment