प्रथम नगर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक राकेश सिंह के प्रथम नगर आगमन के मौके पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत को उमड़े जनसैलाब का धक्कामुक्की के बीच कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने सबका अभिनंदन स्वीकारा। इस दौरान राकेश सिंह जिंदाबाद के नारों से पूरे क्षेत्र गूंज उठा। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह शहर में प्रवेश कर सीधे नर्मदा तट गौरीघाट पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन-अर्चन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा के अन्य विधायकगण और शहर के संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।


.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment