आरएसएस में बदलाव, डॉ. शास्त्री मालवा प्रांत के संघ चालक बने - दा त्रिकाल

Breaking

World

Monday, December 11, 2023

आरएसएस में बदलाव, डॉ. शास्त्री मालवा प्रांत के संघ चालक बने




शाजापुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में जो कई महत्वपूण फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि डॉ. प्रकाश शास्त्री अगले 3 वर्ष के लिए पुन: मालवा प्रांत के संघ चालक होंगे। उन्हें निर्विरोध चुना गया। डॉ. शास्त्री वर्तमान में भी प्रांत के संघ चालक हैं। इसके अलावा डॉ. मुकेश मोढ जो अभी तक मालवा प्रांत के सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे, अब इंदौर विभाग के संघ चालक होंगे। यह निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ है। इंदौर विभाग के वर्तमान संघ चालक शैलेंद्र महाजन को अब मालवा प्रांत का सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख बनाया गया है। वहीं विनय पिंगले जो अभी इंदौर विभाग के संपर्क प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे, को अब मालवा प्रांत का सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा श्रीनाथ गुप्ता जो अभी प्रांत सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे, उन्हें अब मालवा प्रांत का सह कार्यवाह बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment