इस साल दो सुपरहिट फिल्में देने वालीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने गईं। अभिनेत्री ने अपनी मां, पिता और बहन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अभिनेत्री को सुबह-सुबह भगवान के दर्शन करते हुए देखा गया। उन्होंने फैमिली के साथ मंदिर में माथा टेका। इस दौरान दीपिका पादुकोण ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने बेज कलर का एथनिक आउटफिट पहना था। कानों में चांद बालियां, हेयर बन और लाल कलर की चुनरी ओढ़ी दीपिका पादुकोण हमेशा की तरह बेहद सुंदर लग रही थीं। दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Friday, December 15, 2023
फाइटर की रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी पहुंची दीपिका
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
त्रिकाल जनता का मंच है, वर्चुअल दुनिया में इंटरनेट के युग में विचार शून्यता को तोड़ने के लिए जरूरी मंच होगा आपका त्रिकाल, यह जनता की आवाज होगा। जनता की ताकत होगा। जनता के विचार, समस्याओं, सरोकारों से भरपूर होगा, सभी, कोई दावा वादा नहीं। त्रिकाल की चाल बताएगी कि वह कितनी धमकदार, चमकदार और जनता का कारवां बन रही है। इस न्यूज पोर्टल जनता का पोर्टल बनाया जाएगा। इसलिए जरूरी है भीड़ में अलग फहराते परचम की। जिसे फहराना है आपको क्योंकि त्रिकाल आपका है।

No comments:
Post a Comment