हर रेल टिकट होगी कंफर्म - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, December 30, 2023

हर रेल टिकट होगी कंफर्म

2030 तक ट्रेनों में खत्म हो जाएगी वेटिंग की समस्या

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विश्वास दिलाया है कि 2030 तक इतनी अधिक ट्रेनें हो जाएंगी कि यात्रियों की प्रतीक्षा सूची की समस्या समाप्त हो जाएगी। वह शुक्रावर को उप्र के बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। अश्विनी वैष्णव ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पिछली सरकारों को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि पिछली सरकारों के मंत्रियों ने रेलवे को गाय की तरह दूहने का कार्य किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब रेलवे का स्वरूप बदल रहा है। पिछली सरकारों में जहां घोटाले दर घोटाले हुए, वहीं अब तेजी से कार्य हो रहा है। तीन हजार सात किलोमीटर नई रेल लाइन दी गई। 156 रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। 14 किमी प्रतिदिन रेल की पटरी बिछ रही है। पांच लाख से अधिक नई भर्तियां की गई हैं। इसमें सबसे अधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिला है। उपस्थित लोगों से उन्होंने पूछा, वंदे भारत ट्रेन देखी है क्या। फिर बताया कि यह अपने देश के इंजीनियरों की देन है। ऐसी ट्रेन बनी है कि चलते समय ड्राइवर के पास रखा पानी का गिलास नहीं हिला, लेकिन इंजीनियरों की प्रतिभा से दुनिया हिल गई।

No comments:

Post a Comment