हिमाचल में जाम छलकाने वालों के लिए खुशखबरी - दा त्रिकाल

Breaking

World

Friday, December 22, 2023

हिमाचल में जाम छलकाने वालों के लिए खुशखबरी

5 जनवरी तक 24 घंटे खुलेंगी शराब दुकानें

सरकार ने निर्णय लिया है कि नववर्ष के दौरान प्रदेश के पर्यटन स्थलों में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए शराब की दुकानें पांच जनवरी तक 24 घंटे खुली रखी जाएंगी। इस संबंध में सरकार ने आबकारी नीति में राहत दी है। पांच जनवरी तक शराब की दुकानों और बीयर बार को बंद करने की कोई बंदिश नहीं होगी। आबकारी एवं कराधान विभाग ने क्रिसमस व नववर्ष के मौके पर हिमाचल आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए 21 दिसंबर से पांच जनवरी तक शराब की दुकानों व बार में शराब बेचने की समयसीमा समाप्त कर दी है। सरकार के इस निर्णय से शराब कारोबारियों को भी राहत मिलेगी। क्रिसमस व नववर्ष पर शिमला, मनाली, धर्मशाला, कसौली, चायल सहित प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों पर काफी पर्यटक पहुंचते हैं।

No comments:

Post a Comment