जबलपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा
मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल पहली बार जबलपुर पहुंचे और सर्किट हाउस में बीजेपी के नेताओं ने मेल-मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंत्रियों को विभाग बंटवारे पर लेकर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विभाग बंटवारे पर कोई देरी नहीं हो रही है। जल्द ही निर्णय लेकर विभागों का बंटवारा किया जाएगा। मंत्री बन गए हैं तो विभाग भी मिल जाएगा। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स लोकल सेंटर के तत्वावधान और विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से शहर में आयोजित तीन दिनी भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस में शामिल होने शहर पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब न नेता हैं न नियत और न ही नीति। कांग्रेस का धरातल से कनेक्शन पूरी तरह से कट गया है। कांग्रेस भी विकास कर सकती हैं लेकिन उन्होंने सिर्फ अपना विकास किया। प्रदेश की जनता का भरोसा कांग्रेस से उठ चुका है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली भारी जीत के बाद लोकसभा चुनावों को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बीजेपी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस बार 29 की 29 लोकसभा सीटें जीतने के इरादे से चुनाव मैदान में बीजेपी उतरेगी। देश की जनता ने तय कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से पीएम की कुर्सी सौंपनै है।
No comments:
Post a Comment