2040 तक इंसान को चांद पर भेजेगा भारत - दा त्रिकाल

Breaking

World

Friday, December 15, 2023

2040 तक इंसान को चांद पर भेजेगा भारत

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने एक बयान में कहा कि चंद्रयान-3 सिर्फ एक शुरुआत है और भारत ने वादा किया है कि वह 2040 तक इंसान को चांद पर भेजेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि अंतरिक्ष क्षेत्र को समर्थन दिया जाएगा। साथ ही 2047 तक देश के विकसित बनने की परिकल्पना की गई है।

क्या है भारत का गगनयान मिशन-
इसरो के गगनयान मिशन में तीन सदस्यों वाले क्रू को अंतरिक्ष में भेजने की परिकल्पना की गई है। क्रू को पृथ्वी की कक्षा में 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर भेजा जाएगा। यह मिशन तीन दिन का होगा और उसके बाद क्रू के सदस्यों को सुरक्षित धरती पर वापस लाया जाएगा और उनकी समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग कराई जाएगी। ऐसा करते ही भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बन जाएगा, जिसने अंतरिक्ष में इंसानों को भेजा। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन यह कारनामा कर चुके हैं। भारत का लक्ष्य है कि 2040 तक गगनयान मिशन को अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया जाए। गगनयान मिशन के तहत कुल तीन अंतरिक्ष मिशन भेजे जाएंगे। इनमें से दो मिशन मानवरहित होंगे और एक मिशन मानव युक्त होगा। बता दें कि हाल ही में चंद्रयान-3 के प्रोपेल्शन मॉड्यूल को चंद्रमा की कक्षा से वापस पृथ्वी की कक्षा में वापस लाया गया। मानव मिशन के लिए यह परीक्षण बेहद अहम था। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसके लिए इसरो को बधाई दी। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त 2023 को इसके विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। भारत का चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा।

No comments:

Post a Comment