चार आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में कक्षा 11वीं की एक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। नाबालिक बालिका के इंस्टाग्राम पर बने चार दोस्तों ने मिलकर हैवानियत की। यही नहीं, इसके बाद इनमें से एक आरोपी ने इस आदिवासी समुदाय की बालिका को महाराष्ट्र ले जाकर दो दिन तक अपने साथ भी रखा। पुलिस ने बालिका का बयान लिया तब घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को खोज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी समुदाय की नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा 21 दिसंबर की शाम चार बजे स्कूल से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान स्कूल के बाहर उसके सोशल मीडिया दोस्त अनुराग और हरिश ने उससे मुलाकात की। दो दोस्तों ने पीड़िता से कहा कि बाइक पर बैठ जाओ, हम तुम्हे गांव तक छोड़ देंगे। उसके बाद वह पीड़िता को केनूद की तरफ जंगल में ले गए। थोड़ी देर बाद एक बाइक से शाहरूख और गोल्डी यादव भी वहां आ गए। नाबालिग ने चारों से गुजारिश की कि मुझे घर जाने दो। परेशान मत करो, लेकिन चारों दोस्त जंगल से सटे गोल्डी यादव के खेत पर ले गए। वहां गोल्डी और शाहरूख ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और भाग गए।-पीड़िता को लेकर गए महाराष्ट्र
आरोपी यही नहीं रुके। इसके बाद उनमें से एक आरोपी अनुराग ने बालिका से कहा कि मेरे साथ भागकर चलो, वह शादी कर लेगा। अनुराग के साथ नाबालिग बाइक पर बैठकर खंडवा पहुंच गई। वहां से ट्रेन में बैठाकर अनुराग उसे महाराष्ट्र के अमन नगर ले गया। जानकारी के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र में ही काम करता था और पीड़िता को वहीं साथ रखना चाहता था, लेकिन पीड़िता ने उसके साथ रहने से मना कर दिया। इस पर आरोपी अनुराग ने पीड़िता को खंडवा वापस लाकर मूंदी जाने के लिए बस में बैठा दिया। मूंदी आकर पीड़िता ने घरवालों को घटना बताई, तब थाने जाकर मामला उजागर हुआ।

No comments:
Post a Comment