कैलाश विजयवर्गीय ने दिया राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा - दा त्रिकाल

Breaking

World

Thursday, December 28, 2023

कैलाश विजयवर्गीय ने दिया राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा


मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। वे दिल्ली मेें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। अब विजयवर्गीय पूरी तरह प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहेंगे। विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें अमित शाह और जेपी नड्डा ने देश के विभिन्न स्थानों पर संगठन को गढ़ने का काम दिया हैै। पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश में नई भूमिका के लिए भेजा है। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की नई इबारत लिखेगा।

9 साल पहले बने थे महासचिव-
कैलाश विजयवर्गीय को 9 साल पहले राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली थी। तब वे मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री थे। तब इस्तीफा देकर वे केंद्र की राजनीति में गए थे। अब 9 साल बाद शीर्ष नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव में टिकट देकर उनकी प्रदेश में वापसी के रास्ते खोल दिए। विजयवर्गीय इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट से विधायक है। बतौर महासचिव उन्होंने हरियाणी, बंगाल चुनाव में चुनावी अभियानों में हिस्सा लियाा। हरियाणा में तब भाजपा की सरकार बनी थी, हालांकि बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं बन पाई,लेकिन उस चुनाव से विजयवर्गीय का राजनीतिक कद जरुर बढ़ गया था।

मुख्यमंत्री की दौड़ में थे शामिल-
विजयवर्गीय खुद मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल थे। उन्होंने चुनावी सभा में कहा था कि वे विधायक बनने नहीं आए है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इंदौर की एक नंबर विधानसभा से चुनाव लड़ने के साथ विजयवर्गीय ने प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया, हालांकि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए,लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनका राजनीतिक तालमेल अच्छा है और वे उनके साथ काम करने का मन बना चुके है। वे कैबिनेट मंत्री बन चुके है। अब समर्थकों को उनके विभाग के आवंटन का इंतजार है।

No comments:

Post a Comment