दलों के दलदल में कमल खिलाना है - दा त्रिकाल

Breaking

World

Thursday, December 21, 2023

दलों के दलदल में कमल खिलाना है

 

पंकज त्रिपाठी की मूवी मैं अटल हूं का ट्रेलर रिलीज

डायरेक्टर रवि जाधव के निर्देशन में बनी फिल्म मैं अटल हूं को लेकर लंबे समय से सुर्खियां काफी तेज हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेयी का किरदार निभा रहे हैं। इस बीच मैं अटल हूं का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसे देखने के लिए बाद इस फिल्म के लिए आपकी उत्सुकता काफी बढ़ने वाली है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से मैं अटल हूं का टीजर वीडियो रिलीज किया गया था। इसके साथ ही इस बात की जानकारी भी दी गई कि मैं अटल हूं का ट्रेलर का बुधवार को जारी किया है। इस आधार पर तय समयानुसार पकंज त्रिपाठी स्टार मैं अटल हूं का शानदार ट्रेलर सामने आ गया है। 3 मिनट 37 सेकेंड के इस ट्रेलर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन और राजनीति संघर्षों का ब्यौरा बखूबी दिखाया गया है। किस तरह से अटल बिहारी देश के लोकप्रिय राजनेता बने उसकी झलक आपको इस मूवी के ट्रेलर वीडियो में आसानी से देखने को मिल जाएगी।

No comments:

Post a Comment