कुछ ही सेकंड में चली गई पेंटर की जान - दा त्रिकाल

Breaking

World

Friday, December 29, 2023

कुछ ही सेकंड में चली गई पेंटर की जान


मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इंदौर में एक 28 वर्षीय पेंटर को काम करते-करते अचानक सीने में दर्द हुआ और वह एक बाल्टी पर बैठ गया। चंद पलों के बाद ही वह बाल्टी से गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक घर में वह पुताई का काम कर रहा है। युवक पुताई के काम के दौरान बाल्टी पर बैठा था, इसी दौरान अचानक से वह पीछे की ओर गिर गया फिर उठ ही नहीं पाया।बता दें कि सर्दी के दिनों में इंदौर में युवाओं की हार्ट अटैक के कारण मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। घटना के संबंध में चंदन नगर पुलिस ने बताया कि आशीष (28) पुत्र मुन्नालाल सिंह इंदौर के स्कीम नंबर 71 का निवासी है। वह ठेकेदार हरीलाल पेटवाल के साथ दस्तूर गार्डन के पास एक साइट पर काम कर रहा था। यहां आशीष के साथ तीन-चार और कर्मचारी भी काम कर रहे थे। कर्मचारियों ने बताया कि काम करते वक्त आशीष अचानक ही नीचे एक बाल्टी पर बैठा और कुछ देर बाद गिर गया। युवक को गिरता देख आसपास काम करने वाले साथी उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आशीष के पिता की भी हार्ट अटैक के कारण ही मौत हुई थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि समय पर युवक को सीपीआर मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी।

No comments:

Post a Comment