राघव की सदस्यता तो बची लेकिन धनखड़ ने दिया एक और झटका - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, December 30, 2023

राघव की सदस्यता तो बची लेकिन धनखड़ ने दिया एक और झटका


शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राज्यसभा में आप नेता का पद खाली है। इसे भरने के लिए पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा का नाम प्रस्तावित कर भेजा था। अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। खबर है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सीएम केजरीवाल को एक खत लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि यह मामला 1998 के द लीडर्स एंड चीफ व्हिप ऑफ रेकनाइज्ड पार्टीज एंड ग्रुप इन पार्लियामेंट एक्ट के लिए है। सभी उसी कानून के तहत बनाए गए हैं। आपकी रिक्वेस्ट मौजूदा कानून के तहत नहीं है इसलिए इसे अस्वीकार्य किया जा रहा है। इसी महीने की शुरुआत में अरविंद केजरीवाल ने जगदीप धनखड़ को राघव चड्ढा को राज्यसभा में आप का नेता नियुक्त करने का प्रस्ताव भेजा था क्योंकि संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। जगदीप धनखड़ द्वारा केजरीवाल की याचना मानने से इनकार करने पर संजय सिंह अब उच्च सदन में पार्टी के नेता बने हुए हैं।

-11 अगस्त को किया गया था निलंबित
आप सांसद को 11 अगस्त को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। वह अपने निलंबन को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया और 115 दिनों के बाद राघव का निलंबन रद्द कर दिया गया है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने राघव की याचिका की सुनवाई के दौरान चड्ढा के वकील से कहा था कि कभी-कभी, शांत रहना अच्छा होता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस साल नवंबर में चड्ढा को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मिलने और सदन में अपने कथित कदाचार के लिए बिना शर्त माफी मांगने को कहा था। इसमें कहा गया था कि आप नेता द्वारा मांगी गई माफी पर राज्यसभा सभापति सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे।

No comments:

Post a Comment