इन दिनों कई हिट फिल्मों की फ्रेंचाइज बन रही है। रानी मुखर्जी अभिनीत साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म मर्दानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उसके बाद यह फ्रेंचाइज के तौर पर आगे बढ़ी। साल 2019 में मर्दानी 2 रिलीज हुई, अब मर्दानी 3 बनने की खबरें भी हैं। रानी का कहना है कि यह फिल्म केवल दर्शकों के प्यार की वजह से आगे बढ़ रही है, क्योंकि महिला प्रधान फ्रेंचाइज फिल्म का चलना बहुत कठिन होता है। इसे आगे बढ़ाने के लिए दर्शकों का प्यार चाहिए। जहां तक मर्दानी 3 की बात है, तो मैं खुद वापस आना चाहती हूं। हर फिल्म को एक अच्छी कहानी की तलाश होती है। मर्दानी 3 फिल्म भी ऐसी है, जिसे बनाया जाना चाहिए। लेकिन बिना अच्छी स्क्रिप्ट के इसका तीसरा पार्ट बनाने का कोई मतलब नहीं है। ऐसे में हम अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। जैसी ही हमें अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी, हम मर्दानी 3 पर तुरंत काम शुरू कर देंगे। क्या फ्रेंचाइज फिल्मों में काम करने को लेकर रानी पर जिम्मेदारी ज्यादा होती है? इस पर वह कहती हैं कि ऐसा नहीं है। फ्रेंचाइज फिल्म हो या फिर दूसरी कोई नई फिल्म, हर फिल्म में आपका नाम जुड़ा होता है, आप उसमें होते हैं, तो आपसे दर्शकों की एक उम्मीद जुड़ जाती है। उन उम्मीदों पर आपको खरा उतरना होता है। कलाकार की जिम्मेदारी हर फिल्म की ओर बनती है।
Friday, December 22, 2023
मर्दानी-3 में फिर से पुलिस अफसर बनेगी रानी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
त्रिकाल जनता का मंच है, वर्चुअल दुनिया में इंटरनेट के युग में विचार शून्यता को तोड़ने के लिए जरूरी मंच होगा आपका त्रिकाल, यह जनता की आवाज होगा। जनता की ताकत होगा। जनता के विचार, समस्याओं, सरोकारों से भरपूर होगा, सभी, कोई दावा वादा नहीं। त्रिकाल की चाल बताएगी कि वह कितनी धमकदार, चमकदार और जनता का कारवां बन रही है। इस न्यूज पोर्टल जनता का पोर्टल बनाया जाएगा। इसलिए जरूरी है भीड़ में अलग फहराते परचम की। जिसे फहराना है आपको क्योंकि त्रिकाल आपका है।

No comments:
Post a Comment