संसद में घुसपैठ की सबसे बड़ी वजह बेरोजगारी - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, December 16, 2023

संसद में घुसपैठ की सबसे बड़ी वजह बेरोजगारी

राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों को ठहराया जिम्मेदार

संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसके लिए मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इसकी बड़ी वजह बेरोजगारी है। राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह क्यों हुआ है? देश में मुख्य मुद्दा बेजोरगारी है। मोदी की नीतियों के चलते देश के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। इस घटना का मुख्य कारण बेरोजगारी और महंगाई है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। हम बार बार सदन में मांग कर रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री यहां आए और बयान दें, लेकिन वह आना नहीं चाहते हैं। वह सदन को चलने देने के लिए तैयार नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है, लेकिन उन लोगों से भी बात करके का कोई फायदा नहीं जिन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। वह कांग्रेस का नाम लेकर और नेहरू-गांधी को बदनाम करके वोट लेते हैं। उनका काम केवल हमें बदनाम करना और वोट लेना है।

कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने दी प्रतिक्रिया-
संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि विपक्षी पार्टियों ने नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस ने इस घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है। उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। यह गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। है न? हमने (विपक्षी पार्टियों) इस घटना का राजनीतिकरण नहीं किया है और न ही इसे आतंकी हमला बताया है। हम केवल सरकार की तरफ से सुरक्षा में भारी चूक पर अपनी चिंता जता रहे हैं। सदन में कांग्रेस के 13 सांसदों को निलंबित करने के एक सवाल पर वेणुगोपाल ने कहा कि आप लोग हमसे कहते हैं कि यह इमारत (संसद भवन) दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह होगी और जो दूसरी तरफ हुआ, वह सुरक्षा में चूक की वजह से हुआ। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर सदस्यों (विपक्ष) को सजा दी गई। किन कारणों से उन सांसदों को निलंबित किया गया है? कांग्रेस के 13 सांसदों के अलावा टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्राइन को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment