पंजाब किंग्स ने आईपीएल की नीलामी में अनचाहे खिलाड़ी को खरीद लिया। इस गलती के बाद फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ी को वापस करने की मांग की, लेकिन नीलामीकर्ता मल्लिका सागर ने मना कर दिया। मल्लिका ने ऑक्शन हॉल में पंजाब किंग्स से कहा कि खिलाड़ी की नीलामी पूरी हो चुकी है। ऐसे में फैसले को नहीं बदला जा सकता है। सह-मालकिन प्रीति जिंटा की गलती ने टीम में अनचाहे खिलाड़ी की एंट्री हो गई।
जब शशांक का नाम सामने आया तो प्रीति जिंटा ने अपनी टीम से उस खिलाड़ी के बारे में चर्चा करने के बाद पैडल उठाया। शशांक जल्दी ही बिक गए क्योंकि किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। वह बेस प्राइस 20 लाख रुपये में पंजाब किंग्स की टीम के साथ जुड़ गए। जब नीलामीकर्ता मल्लिका खिलाड़ियों के अगले सेट की ओर बढ़ीं, जिसमें पहला नाम तनय त्यागराजन का था, तब पंजाब को अपनी गलती का एहसास हुआ।
क्या कहा मल्लिका सागर ने-
पंजाब किंग्स की टेबल पर बैठीं प्रीति जिंटा, नेस वाडिया और अन्य लोगों को ध्यान आया कि कि उन्होंने शशांक को कोई अन्य खिलाड़ी समझ लिया है। मल्लिका ने पूछा, यह गलत नाम था? आप खिलाड़ी को नहीं चाहते? हम शशांक सिंह की बात कर रहे हैं। हथौड़ा नीचे आ चुका है। खिलाड़ी नंबर 236 और 237 दोनों आपके पास गए। वाडिया इस बिक्री पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते दिखे लेकिन मल्लिका अपने रुख पर कायम रहीं और कहा कि हथौड़ा नीचे आ गया है। पंजाब किंग्स शशांक को नहीं चाहती थी, लेकिन उन्हें अपने रोस्टर में शामिल करना पड़ा। शशांक अगर यह ऑक्शन देखे होंगे, तो उन पर क्या बीत रही होगी यह वही जानते हैं। यह थोड़ा शर्मनाक था।
फ्रेंचाइजियों के पास होते हैं रोस्टर
जो फ्रेंचाइजी नीलामी रूम में होते हैं उनके लैपटॉप स्क्रीन पर खिलाड़ियों की पूरी सूची होती है। सभी फ्रेंचाइजी नीलामी रुम में पहुंचने से पहले अपना होमवर्क करती हैं। विश्लेषण करती हैं कि उन्हें किन खिलाड़ियों को खरीदना है, जिनमें कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल होते हैं। नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और उनकी टीम ने नीलामी टेबल पर गलती कर दी क्योंकि उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी शशांक सिंह को कोई और समझ लिया। जब तक वो गलती को सुधार पाते, खिलाड़ी बिक चुका था।
रिटेन किए गए खिलाड़ी-
शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व ताइदे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम करन, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कवेरप्पा, शिवम सिंह।
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी-
हर्षल पटेल (11.75 करोड़ रुपये), क्रिस वोक्स (4.20 करोड़ रुपये), आशुतोष शर्मा (20 लाख रुपये), विश्वनाथ प्रताप सिंह (20 लाख रुपये), शशांक सिंह (20 लाख रुपये), तनय त्यागराजन (20 लाख रुपये), प्रिंस चौधरी (20 लाख रुपये), राइली रूसो (8 करोड़ रुपये)।

No comments:
Post a Comment