समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि जब पूरी दुनिया से लोग अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच रहे हैं तो उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष को भी चाहिए कि वह अपने सभी विधायकों को लेकर अयोध्या चलें। शहर के काकादेव में रविवार को एक कार्यक्रम में आए शिवपाल सिंह ने कहा हम भगवान के सभी रूपों की पूजा करते हैं, वह चाहे भगवान विष्णु हों चाहे भगवान राम। हम लोग डा. राम मनोहर लोहिया के अनुयायी हैं और उन्हीं के भगवान राम की सांस्कृतिक चेतना और मान्यता को स्वीकार करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भगवान राम की महिमा को सीमित करने में लगी। उसके नेता इस तरह व्यवहार कर रहे हैं जैसे राम केवल उन्हीं के ही हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिलेगा तो अयोध्या में जाकर भगवान के दर्शन करूंगा। उत्तर प्रदेश में आइएनडीआइए का नेतृत्व सपा के करने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा दल समाजवादी पार्टी है। गठबंधन के अन्य दलों को भी सीटों का बंटवारा कर चुनाव एक साथ लड़ेंगे।
Monday, January 1, 2024
विधानसभा अध्यक्ष सभी विधायकों को ले चलें अयोध्या: शिवपाल यादव

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
त्रिकाल जनता का मंच है, वर्चुअल दुनिया में इंटरनेट के युग में विचार शून्यता को तोड़ने के लिए जरूरी मंच होगा आपका त्रिकाल, यह जनता की आवाज होगा। जनता की ताकत होगा। जनता के विचार, समस्याओं, सरोकारों से भरपूर होगा, सभी, कोई दावा वादा नहीं। त्रिकाल की चाल बताएगी कि वह कितनी धमकदार, चमकदार और जनता का कारवां बन रही है। इस न्यूज पोर्टल जनता का पोर्टल बनाया जाएगा। इसलिए जरूरी है भीड़ में अलग फहराते परचम की। जिसे फहराना है आपको क्योंकि त्रिकाल आपका है।

No comments:
Post a Comment