धनबाद: गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल करते युवक ने ब्लेड से काटी गर्दन - दा त्रिकाल

Breaking

World

Wednesday, January 10, 2024

धनबाद: गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल करते युवक ने ब्लेड से काटी गर्दन

युवक अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

धनबाद के लोयाबाद में गड़ेरिया निचितपुर दुर्गा मंदिर मैदान में मंगलवार को 22 साल के अजीत महतो ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं युवक के भाई अरुण महतो ने कहा कि नशे में अजीत ने गर्दन काट ली। वह मैदान में गिर गया था और खून से लथपथ व बेहोश था। उसे जानकारी मिली तो दौड़ा। फिर उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया। उसने गर्दन क्यों काटी, इसके बारे में सही जानकारी नहीं है। यह सच है कि वह किसी लड़की से प्यार करता था। उसके प्यार में कुछ भी कर सकता था। युवक के परिवार की हालत अच्छी नहीं है। उसके पिता दिलीप मजदूरी करते हैं। तीन भाइयों में अजीत सबसे छोटा है।

No comments:

Post a Comment