दरगाह पर लिया कव्वाली का आनंद
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार शाम को दिल्ली में दरगाह निज़ामुद्दीन औलिया का दौरा किया। वहां बैठकर सूफी संगीत का आनंद भी लिया। वे भारत दो दिवसीय यात्रा पर आए थे। इस बार नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि भी रहे।निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर जाने से पहले मैक्रों का स्वागत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का स्वागत करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं का एक-दूसरे के राष्ट्रीय दिवस परेड और समारोहों में सम्मानित अतिथि बनना एक ऐतिहासिक क्षण है और हमारी दोस्ती की गहराई और हमारी साझेदारी की ताकत का प्रतीक है।
जयपुर भी पहुंची फ्रांसीसी राष्ट्रपति-
राष्ट्रपति मैक्रों 25 जनवरी को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। वे बृहस्पतिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे। यहां उनका भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने उन्हें अयोध्या में बने राम मंदिर का मॉडल भेंट किया। यहां पीएम और राष्ट्रपति मैक्रों का रोश शो भी हुआ। वे जयपुर में कई जगहों पर गए।

No comments:
Post a Comment