मालदीव सरकार ने तीन उप मंत्रियों को किया निलंबित - दा त्रिकाल

Breaking

World

Monday, January 8, 2024

मालदीव सरकार ने तीन उप मंत्रियों को किया निलंबित

भारतीय दिग्गजों की दी प्रतिक्रिया

मालदीव सरकार ने पीएम मोदी और भारत पर अपमानजनक पोस्ट करने वाले अपने तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया। लक्षद्वीप को पर्यटन स्थल के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अनुमोदित किए जाने के बाद मालदीव सरकार के (अब निलंबित) उपमंत्रियों के ट्वीट से पैदा हुए विवाद पर भारतीय उद्योगपतियों ने भी आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा है कि लक्षद्वीप और अंडमान जैसे स्थलों के बावजूद भारतीय पर्यटक द्वीप राष्ट्र (मालदीव) जाकर इतना भुगतान क्यों करते हैं?

भारतीय दिग्गजों की प्रतिक्रिया-
इज माय ट्रिप के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, हमारे देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए इज माय ट्रिप ने मालदीव की सभी उड़ानों की बुकिंग निलंबित कर दी है। ईज माय ट्रिप के सह-संस्थापक प्रशांत पिट्टी ने कहा, हमारी कंपनी ने मालदीव के लिए बुकिंग स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया है। इसकी वजह पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के सांसद के पोस्ट को लेकर हुआ विवाद है। हमने राष्ट्र पहले और व्यापार बाद में की धारणा पर काम करने का निर्णय लिया है।

खिलाड़ियों और अभिनेताओं ने मालदीव की बुकिंग रद्द की
मालदीव के उप मंत्रियों की टिप्पणी ने न केवल आम भारतीयों को नाराज किया है बल्कि इसमें खिलाड़ी और अभिनेता भी शामिल हैं। कई ने अपनी बुकिंग भी रद्द कर दी है, मालदीव के राजनेताओं ने भी इसकी निंदा की है।

No comments:

Post a Comment