![]() |
132 हस्तियों को दिया जाएगा सम्मान
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया। इस बार 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस वैजयंती माला, कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण और मिथुन चक्रवर्ती, ऊषा उत्थुप का नाम पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए चुना गया है। ये अवॉर्ड इसी साल मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा।
इस बार मिलेगा पुरस्कार-
वैजयंती माला बाली
87 साल की वैजयंती माला 50-60 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस थीं। वैजयंती माला ने 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म से करियर शुरू किया था। उन्होंने आशा, नया दौर, साधना, मधुमती जैसी बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं।
कोनिडेला चिरंजीवी
68 साल के एक्टर चिरंजीवी 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 2008 में आंध्रप्रदेश में एक राजनीतिक दल प्रजा राज्यम पार्टी की शुरुआत की थी। 2006 में चिरंजीवी को पद्म भूषण मिल चुका है।
पद्मा सुब्रमण्यम
पद्मा सुब्रह्मण्यम भरत नाट्यम नर्तकी हैं। वह एक रिसर्च स्कॉलर, कोरियोग्राफर, शिक्षिका, इंडोलॉजिस्ट और लेखिका भी हैं। पद्मा के सम्मान में जापान, ऑस्ट्रेलिया और रूस में कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बन चुकी हैं।



No comments:
Post a Comment