राष्ट्रपति के तीन दत्तक पुत्रों की जलकर मौत - दा त्रिकाल

Breaking

World

Monday, January 15, 2024

राष्ट्रपति के तीन दत्तक पुत्रों की जलकर मौत


छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले के वनांचल क्षेत्र कुकदूर थाना के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जिन तीन लोगों की मौत हुई है, वे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के है। कुकदूर थाना प्रभारी टीआई सावन सारथी ने बताया कि नागाडबरा बस्ती में बीती रात 12 बजे के बाद घर में आग लग गई। इस घटना में बुधराम पिता भोपसिंह 35 वर्ष, हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष व इनके 12 वर्ष के पुत्र जोन्हू की मौत हो गई है। घटना स्थल पर शव के करीब गैस सिलेंडर के अलावा चूल्हा को देखने के बाद प्रथम दृष्टया यह मामला गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण हुई होगी। हालांकि, मामले में मर्ग कायम पर जांच में लिया गया है। सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट भी हुआ है। घर का एक हिस्सा गिर गया है। इसके मलबे में 12 वर्षीय बच्चा फंसा है, जिसे दोपहर 12 बजे तक निकालने का प्रयास किया जा रहा है। तीनों शव को पीएम के लिए कुकदूर के सरकारी अस्पताल भेजा जाएगा। आज सोमवार को पीएम किया जाएगा।

गैस सिलेंडर की जानकारी नहीं
पुलिस के अनुसार मृतक परिवार को सरकारी योजना के तहत सिलेंडर दिया गया है। लेकिन, ये सिलेंडर का ज्यादा उपयोग नहीं करते है। क्योंकि, ये वर्तमान में भी भोजन पकाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं। सिलेंडर में पहले से ही गैस भरा हुआ था। ये परिवार गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होकर रात 12 बजे अपने घर आए थे। इसके बाद अलाव जलाकर सो गए थे। घर पर पहले से ही गैस का रिसाव हो रहा था। इसी बीच हादसा हो गया।

No comments:

Post a Comment