मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय जेल में सिमी आतंकवादी भूख हड़ताल पर बैठे है। आतंकियों ने जेल प्रशासन पर दबाव बनाने खाना पीना छोड़ दिया है। यह आतंकी खुले में घूमने, सामूहिक नमाज, नमाजी टोपी, अखबार और लाइब्रेरी की मांग कर रहे हैं। यह लगातार अपनी मांगों को मनवाने के लिए जेल प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि जेल के डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। आतंकियों की भूख हड़ताल का सोमवार को पांचवा दिन है। उन्होंने गुरुवार को अपनी हड़ताल शुरू की थी। जेल में बंद आतंकियों में दो को फांसी और दो को उम्र कैद की सजा मिली है। जेल प्रशासन ने जेल मुख्यालय को पत्र लिखकर हड़ताल की जानकारी दी है। जेल के अधिकारी लगातार उनसे हड़ताल खत्म करने बात कर रहे हैं। हड़ताल करने वालों में कमरुद्दीन, शिवली, कामरान और अबू फैसल है। इनको चेतावनी देने के बावजूद वह अपनी हड़ताल पर अड़े हुए हैं। आतंकी इससे पहले भी हड़ताल कर चुके हैं। वह नवंबर 2020 और सितंबर 2023 में हड़ताल कर चुके हैं। जेल प्रशासन सुरक्षा का हवाला देकर उनकी मांगों को मानने से इंकार कर रहा है।
Tuesday, January 16, 2024
भोपाल केंद्रीय जेल में सिमी आतंकी भूख हड़ताल पर

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
त्रिकाल जनता का मंच है, वर्चुअल दुनिया में इंटरनेट के युग में विचार शून्यता को तोड़ने के लिए जरूरी मंच होगा आपका त्रिकाल, यह जनता की आवाज होगा। जनता की ताकत होगा। जनता के विचार, समस्याओं, सरोकारों से भरपूर होगा, सभी, कोई दावा वादा नहीं। त्रिकाल की चाल बताएगी कि वह कितनी धमकदार, चमकदार और जनता का कारवां बन रही है। इस न्यूज पोर्टल जनता का पोर्टल बनाया जाएगा। इसलिए जरूरी है भीड़ में अलग फहराते परचम की। जिसे फहराना है आपको क्योंकि त्रिकाल आपका है।

No comments:
Post a Comment