सिद्धारमैया ही हमारे राम है...वह क्यों जाएंगे अयोध्या - दा त्रिकाल

Breaking

World

Tuesday, January 2, 2024

सिद्धारमैया ही हमारे राम है...वह क्यों जाएंगे अयोध्या

कांग्रेस नेता एच आंजनेय ने दिया विवादास्पद बयान

कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे और कांग्रेस नेता एच आंजनेय ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की तुलना भगवान राम से की है, जिसे लेकर विवाद हो गया है। कांग्रेस नेता ने राम मंदिर को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया और कहा कि भाजपा लोगों को धर्म के आधार पर बांटती है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि वह हिंदू देवी-देवताओं के बारे में सोच-समझकर बात करें। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए एच आंजनेय ने सीएम सिद्धारमैया के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या जाने के सवाल पर कहा कि सिद्धारमैया हमारे राम हैं फिर वो क्यों प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या जाएंगे? वह अपने पैतृक गांव में स्थित राम मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं।

-भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि वे राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों के पास घर नहीं हैं और वह गटर जैसे हालात में रहने को मजबूर हैं। वह खुले में रहने को मजबूर हैं। सरकार को लोगों के लिए किफायती घरों का निर्माण करना चाहिए और उन्हें अच्छा जीवन देना चाहिए। वही असली राम मंदिर होगा। कांग्रेस नेता एच आंजनेय के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कांग्रेस नेता को चेतावनी देते हुए कहा कि वह हिंदू देवी-देवताओं के बारे में सोच समझकर बोलें। उन्होंने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है कि ऐसे बेवकूफ हिंदू विरोधी लोग हमारे मंत्री हैं।

No comments:

Post a Comment