गागलहेड़ी थाना पुलिस की रविवार की देर रात चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस को चकमा देकर दो बदमाश फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन वह नहीं मिले। गोली लगे बदमाश की पहचान मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के रूप में हुई हैं। गागलहेडी थाना प्रभारी कुसुम भाटी ने बताया कि रविवार की देर रात मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर स्थित खजुरी कट के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक बाइक पर तीन बदमाश आए और उन्होंने पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया। बदमाश बाइक छोड़कर गांव पथेड के एक गन्ने के खेत में घुस गए और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी गोली चला दी। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के गांव राधना निवासी आरिफ पुत्र आसिफ हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरिफ पर 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह एक भैंस चोरी के मामले में फरार चल रहा था। एसएसपी सहारनपुर विपिन ताडा ने बदमाश पर 25 हजार का इनाम किया हुआ था।
Monday, January 1, 2024

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
त्रिकाल जनता का मंच है, वर्चुअल दुनिया में इंटरनेट के युग में विचार शून्यता को तोड़ने के लिए जरूरी मंच होगा आपका त्रिकाल, यह जनता की आवाज होगा। जनता की ताकत होगा। जनता के विचार, समस्याओं, सरोकारों से भरपूर होगा, सभी, कोई दावा वादा नहीं। त्रिकाल की चाल बताएगी कि वह कितनी धमकदार, चमकदार और जनता का कारवां बन रही है। इस न्यूज पोर्टल जनता का पोर्टल बनाया जाएगा। इसलिए जरूरी है भीड़ में अलग फहराते परचम की। जिसे फहराना है आपको क्योंकि त्रिकाल आपका है।

No comments:
Post a Comment