मध्यप्रदेश से अशोक सिंह के नाम पर मोहर
कांग्रेस ने अशोक सिंह पर जताया भरोसा
कौन हैं अशोक सिंह
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। ग्वालियर के रहने वाले अशोक सिंह यादव समाज से आते हैं। अशोक सिंह को कमलनाथ का करीबी माना जाता है।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की स्थिति
मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं। इस समय भाजपा के पास 163 और कांग्रेस के पास 66 विधायक हैं। एक विधायक भारत आदिवासी पार्टी का है। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 39 विधायकों का वोट आवश्यक होगा। राज्य में इस समय पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। इनमें से चार भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। उम्मीद है कि भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी सीटें बचा लेंगी। जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, वह सीटें भाजपा के धर्मेंद्र प्रधान, एल. मुरुगन, कैलाश सोनी, अजय प्रताप सिंह और कांग्रेस के राजमणि पटेल के पास रही हैं। यह सीटें पांच अप्रैल को खाली हो रही हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों में से आठ भाजपा और तीन कांग्रेस के पास है। एल मुरुगन को 2021 में थावरचंद गहलोत को केरल का राज्यपाल बनाने के बाद राज्यसभा के उपचुनाव में चुना गया था और बाद में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। इस समय मध्य प्रदेश से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमिज्ञा वाल्मिकी, कविता पाटीदार और सुमेर सिंह सोलंकी राज्यसभा में हैं। वहीं, कांग्रेस से राज्यसभा में विवेक तन्खा और दिग्विजय सिंह हैं।

No comments:
Post a Comment