सिहोरा विधानसभा से चुनाव लड़ने वाली एकता ने थामा बीजेपी का दामन
लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जबलपुर से जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। एकता ठाकुर सिहोरा विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रह चुकीं है। ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
एकता ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। एकता जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का निर्वाचन होना है। चर्चा ये है कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए जाने की शर्त पर एकता ठाकुर की भाजपा में शामिल हुईं हैं।


No comments:
Post a Comment