भाजपा में नहीं जा रहे कमलनाथ:दिग्विजय सिंह - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, February 17, 2024

भाजपा में नहीं जा रहे कमलनाथ:दिग्विजय सिंह

जबलपुर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इस बात में कोई दम नही है जिसमें अटकलें हैं कि पार्टी नेता कमलनाथ भाजपा मे जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि मीडिया खबरों में ब्रेकिं ग न्यूज ेके चक्कर में इस तरह की अफवाह फैला रही है। मेरी खुद इस संबंध में कमलनाथ से बात हुई जिसमें उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी का साथ कमलनाथ कभी नहीं छोड़ेंगे। वे पत्रकारों से सर्किट हाउस में चर्चा कर रहे थे।

दिग्विजय सिंहने कहा कि जब पूरी दुनिया में कुछ देश को छोड़कर ईवीएम का उपयोग चुनाव में बंद हो गया है, ऐसे में भारत में चुनाव आयोग क्यों ईवीएम से चुनाव कराने पर अड़ा हुआ है, यह समझ से परे है। इस मामले को लेकर 22 फरवरी को कांग्रेस ईवीएम के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। चुनाव के दौरान वीवी पेट की पर्ची दिखाने के स्थान पर मतदाता के हाथ में मिलनी चाहिये, इसकी भी गिनी वोट के साथ जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद ने निवार्चन आयोग से सवाल पूछा है कि आखिर किस साफ्टवेयर के तहत ईवीएम और वीवीपेट मशीन काम करती है। इसे सार्वजनिक किया जाना चाहिये। ईवीएम या वीवीपेट मशीन में लगने वाली चिप कहां से खरीदी जा रही है, क्या इंटरनेट से मशीन ङ्क्षलंक नहीं हो सकती है। उन्होंने ये सवाल भी उठाया कि ईवीएम मशीन बनाने वाली कंपनी में भाजपा के तीन-तीन डायरेक्टर कैसे बने हैं। इनकी भूमिका की जांच की जानी चाहिये, इनके माध्यम से चुनाव कराने वाली मशीन को मैनेज करने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस पर निवार्चन आयोग को सारे सवालों का सत्यता के साथ जनता को जवाब देना पड़ेगा। इस मौके पर पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, ग्रामीण कमेटी अध्यक्ष डा. नीलेश जैन, वीरेंद्र चौबे, संजय यादव, विवेक अवस्थी, मुकेश राठौर आदि नेता मौजूद थे। इसके पहले श्री सिंह का पार्टी जनों ने स्वागत किया, इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गये।

No comments:

Post a Comment