राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन - दा त्रिकाल

Breaking

World

Thursday, February 15, 2024

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन

56 सीटों पर 27 फरवरी को होगी वोटिंग

राज्यसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट्स के नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। इससे पहले भाजपा ने सबसे ज्यादा हैरान करने वाले ऐलान किए हैं।

उत्तर प्रदेश में नामांकन के आखिरी दिन 8वां कैंडिडेट उतारा, राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने उत्तरप्रदेश से 8वां प्रत्याशी उतार दिया। पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ ने विधानसभा में नामांकन भरा। वहीं 7 केंद्रीय मंत्रियों को राज्यसभा के लिए दोबारा नॉमिनेट नहीं किया है। BJP ने राजस्थान में भी तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारा है।

राज्यसभा में सबसे ज्यादा 10 सीटें उत्तर प्रदेश में खाली हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार में 6-6, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 5-5, कर्नाटक और गुजरात में 4-4, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान में 3-3, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में 1-1 सीट खाली है।

27 फरवरी को 56 सीटों पर चुनाव होंगे
राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग इसके लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया था। गुरुवार (15 फरवरी) को यानी नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। 27 फरवरी को ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होंगे
2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं। इसमें 9 केंद्रीय मंत्री हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 56 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

No comments:

Post a Comment