डॉ. हर्षवर्धन ने सियासत को कहा अलविदा - दा त्रिकाल

Breaking

World

Sunday, March 3, 2024

डॉ. हर्षवर्धन ने सियासत को कहा अलविदा

गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा कर चुके सक्रिय राजनीति से अलग होने का आग्रह

भारतीय जनता पार्टी की लोकसभी चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची आने के बाद दिल्ली की चांदनी चौक से लोकसभा सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति से संन्यास का एलान कर दिया है। इससे पहले, पूर्व दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर और झारखंड के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने भाजपा की पहली सूची आने से पहले ही सक्रिय राजनीति से अलग करने का आग्रह किया था। अब सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने भी सक्रिय राजनीति से खुद को अलग करने का फैसला लिया है।

डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को एक्स पर यह जानकारी दी और लिखा कि तीस साल से ज्यादा के शानदार करियर में मैंने सभी पांच विधानसभा और दो संसदीय चुनाव लड़े, जिनमें मैंने बड़े अंतर से जीत हासिल की। इनके अलावा, पार्टी संगठन, राज्य और केंद्र की सरकारों में कई प्रतिष्ठित पदों पर कार्य भी किया। अब मैं वापस अपने काम की ओर वापिस रुख करना चाहता हूं। कृष्णा नगर में मौजूद मेरी ईएनटी क्लिनिक भी अब मेरी वापसी का इंतजार कर रही है।

गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ने का अवसर-
50 साल पहले जब मैंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा के साथ कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया तो मानव जाति की सेवा ही मेरा आदर्श वाक्य था। तत्कालीन आरएसएस नेतृत्व के आग्रह पर मैं चुनावी मैदान में आया। वे मुझे केवल इसलिए मना सके क्योंकि मेरे लिए राजनीति का मतलब हमारे तीन मुख्य शत्रुओं, गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ने का अवसर था। मैं अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, अपने प्रशंसकों और आम नागरिकों के समर्थन के साथ नेताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, सभी ने तीन दशकों से अधिक की इस उल्लेखनीय यात्रा में योगदान दिया है।

No comments:

Post a Comment