राजस्थान के करणपुर इलाके के विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है। कुन्नर लंबे समय से बीमार थे और उनका राजधानी दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया। राजस्थान में चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और गुरमीत सिंह कुन्नर इस बार भी श्रीगंगानगर की करणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे। हालांकि उनके निधन के बाद इस सीट पर अब 25 नवंबर को चुनाव नहीं होगा। पार्टी के वरिष्ठ विधायक कुन्नर के निधन पर सूबे के मुखिया अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि करणपुर से विधायक और पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की सूचना से मुझे बेहद दुख हुआ है। कुन्नर लंबे समय तक अस्वस्थ होते हुए भी अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। कुन्नर साहब का निधन कांग्रेस पार्टी और राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
Wednesday, November 15, 2023
राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी की मौत

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
त्रिकाल जनता का मंच है, वर्चुअल दुनिया में इंटरनेट के युग में विचार शून्यता को तोड़ने के लिए जरूरी मंच होगा आपका त्रिकाल, यह जनता की आवाज होगा। जनता की ताकत होगा। जनता के विचार, समस्याओं, सरोकारों से भरपूर होगा, सभी, कोई दावा वादा नहीं। त्रिकाल की चाल बताएगी कि वह कितनी धमकदार, चमकदार और जनता का कारवां बन रही है। इस न्यूज पोर्टल जनता का पोर्टल बनाया जाएगा। इसलिए जरूरी है भीड़ में अलग फहराते परचम की। जिसे फहराना है आपको क्योंकि त्रिकाल आपका है।

No comments:
Post a Comment