कांग्रेस दिखावे के हिन्दू-रविशंकर प्रसाद - दा त्रिकाल

Breaking

World

Thursday, November 2, 2023

कांग्रेस दिखावे के हिन्दू-रविशंकर प्रसाद

 


पूर्व कानून मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना


कांग्रेस के नेता सिर्फ दिखावे के हिन्दू हैं। लेकिन बीजेपी सनासन के खिलाफ कुछ नहीं सुनेगी। ये बाद देश के पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों से कही। वहीं बीजेपी नेता ने अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह में किसी भी शंकराचार्य को आमंत्रित नहीं किए जाने के सावल पर भड़क गए और कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।

छिंदवाड़ा से लौटे बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की निर्णायक जीत होगी। भाजपा का संगठन बहुत मजबूत है। भाजपा के लोगों ने शासन देखा है, कैसे मध्यप्रदेश बीमारू स्टेट से बाहर आ गया। कैसे यहां सड़क बनी है। ग्वालियर का मैंने एयरपोर्ट देखा, कितना सुंदर बन रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर मध्यप्रदेश का एक्सपोर्ट कितना बढ़ गया है और देश का पूर्व आईटी मंत्री हूं। मैं जानता हूं कि मध्यप्रदेश आईटी का एक बहुत बड़ा हब बन रहा है। तो यह देखा है लोगों ने इस प्रक्रिया को हम आगे बढ़ाएंगे।

पूर्व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस का हाल क्या है। वहां तो सरकार बनी है नहीं और अभी से ही कुर्ता फाड़ने की बात हो रही है। लोग शांति चाहते हैं। सद्भाव चाहते हैं। विकास चाहते हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि वह कहीं भी जाएं, कहां उनपर रोक है। लेकिन वह क्या बोलेंगे इस पर सवाल है। राहुल गांधी जितना ही बोलते हैं। उतना ही कांग्रेस के लिए समस्या पैदा करते हैं।

No comments:

Post a Comment