कांग्रेस के नेता अपने बेटों के लिए लड़ रहे चुनाव: अमित शाह - दा त्रिकाल

Breaking

World

Wednesday, November 15, 2023

कांग्रेस के नेता अपने बेटों के लिए लड़ रहे चुनाव: अमित शाह

जबलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा

 

बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए जबलपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि आप भाजपा को वोट दीजिए, विकास के काम कभी रुकेंगे नहीं। कांग्रेस नेता मात्र अपने पुत्रों को पद दिलाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। अभी मप्र बेमिसाल है इस चुनाव के बाद इस प्रदेश का बेस्ट बनाने का अभियान प्रारंभ किया जाएगा। श्री शाह पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद राकेश सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ जाती है।

आजादी की लड़ाई में योगदान-
केंद्रीय मंत्री ने कहा जबलपुर देश की स्वतंत्रता और सम्मान का बड़ा केंद्र रहा है। जहां रानी दुर्गावती ने मुगलों से और राजा शंकरशाह और रघुनाथ शाह जैसे वीर सपूतों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा अपनी युवा अवस्था में जबलपुर में 11 दिन तक पिसनहारी मढ़िया की धर्मशाला में रहा हूँ और यहाँ रहकर रिसर्च किया है।

भाजपा फिर आ रही है-
उन्होंने जहाँ एक ओर परिवारवादी भ्रष्टाचारी कांग्रेस है जिसका लक्ष्य अपने बेटे-बेटियों का भविष्य बनाना है और दूसरी ओर 9 वर्ष में भारत को समृद्धशाली, शक्तिशाली और शांति का देश बनाने वाली नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव प्रचार में चंबल, ग्वालियर, सागर, भोपाल गया मैंने हर जगह भाजपा की लहर देखी है और तय है 3 दिसम्बर को प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने वाली है।

दो दीवाली और मनाएंगे-
अमित शाह ने कहा अभी हमारा सबसे बड़ा पर्व दीपावली निकला है और मप्र में इस बार तो तीन बार दीवाली होगी, पहली आपने मना ली, दूसरी दीवाली 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनने के बाद मनाएंगे और तीसरी दीवाली 22 जनवरी को अयोध्या में बने भगवान श्रीराम मंदिर में प्रभु रामलला की स्थापना के साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा परिवारवादी पार्टी कांग्रेस पांच-पांच पीढ़ी से कांग्रेस पार्टी को अपना गढ़ बनाये हुए है एक गांधी परिवार और दिग्विजय बंटाढार और कमलनाथ की जोड़ी मध्यप्रदेश का भला नही कर सकती। कमलनाथ को अपने बेटे नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है ,दिग्विजय को अपने बेटे जयवर्धन को मुख्यमंत्री बनाना और सोनिया जी को राहुल बाबा को देश का प्रधानमंत्री बनना है।

No comments:

Post a Comment