बेटियों ने मां की लाश के साथ बिता दिया एक साल - दा त्रिकाल

Breaking

World

Thursday, November 30, 2023

बेटियों ने मां की लाश के साथ बिता दिया एक साल


शव के साथ एक साल से सो रही थीं बेटियां, अंतिम संस्कार नहीं किया,पुलिस पहुंची तो कंकाल से लिपटकर चिल्लाने लगीं

वाराणसी। 

वाराणसी में महिला की मौत के बाद उसकी दो बेटियों ने उनका अंतिम संस्कार नहीं किया। 1 साल तक दोनों बेटियां शव के साथ ही सोती रहीं। पिछले कई दिनों से जब बेटियां घर से बाहर नहीं निकलीं, तो बुधवार को पड़ोसियों ने रिश्तेदार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, तो देखा कि दोनों लड़कियां कंकाल के साथ बैठी थीं। पुलिस को देखते ही दोनों कंकाल से लिपटकर चिल्लाने लगीं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को कमरे से बाहर निकाला।

-क्या हुआ था आखिर
यह ऊषा त्रिपाठी की पुरानी फोटो है, जिनका घर के अंदर कंकाल मिला है। साथ में इनकी दोनों बेटियां पल्लवी त्रिपाठी और वैश्विक त्रिपाठी हैं।

यह ऊषा त्रिपाठी की पुरानी फोटो है, जिनका घर के अंदर कंकाल मिला है। साथ में इनकी दोनों बेटियां पल्लवी त्रिपाठी और वैश्विक त्रिपाठी हैं।

8 दिसंबर 2022 को महिला की बीमारी से हुई थी मौत
लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट मदरवा है। यहां 52 साल की ऊषा त्रिपाठी रहती थीं। उनकी दो बेटियां पल्लवी त्रिपाठी (27) और वैश्विक त्रिपाठी (18) हैं। ऊषा के पति दो साल पहले घर छोड़कर चले गए थे। बीमारी के चलते 8 दिसंबर, 2022 को ऊषा की मौत हो गई थी। मां की मौत से बेटियों को गहरा सदमा लगा। उधर, ऊषा की बीमारी की खबर सुनकर रिश्तेदार आए तो दोनों बेटियों ने कह दिया कि मां बहुत ज्यादा बीमार हैं। डॉक्टर ने किसी से भी मिलने से मना किया है। हकीकत में उन्होंने मां के शव को कमरे में बंद कर दिया था।

पिछले एक सप्ताह से दोनों बेटियां घर से नहीं निकलीं। इस पर पड़ोसियों को किसी अनहोनी का शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आहट भी नहीं आई। उन्होंने मिर्जापुर में रहने वाले लड़कियों के रिश्तेदार धर्मेंद्र चतुर्वेदी को सूचना दी। धर्मेंद्र की सूचना पर पुलिस पहुंची और एक घंटे तक दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो कमरे में बेटियां कंकाल के पास बैठी थीं। उन्होंने एक कंकाल को चादर और कंबल से ढक रखा था। पुलिस के पूछने पर उन्होंने बताया कि उनकी मां ऊषा तिवारी के शव का कंकाल है।

No comments:

Post a Comment