जबलपुर में अग्निवीर भर्ती में 410 युवतियों ने दिखाया दम
सेना पुलिस में महिला अग्निवीर बनने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की महिला उम्मीदवार की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की करीब 410 महिला उम्मीदवारों ने तड़के बरसात के बीच रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के खेल परिसर पहुंची। जहां महिला उम्मीदवार 1600 मीटर की दौड़ कराई गई। दौड़ में 192 महिला उम्मीदवार ही सफल हो सकीं। जिसके बाद उन्हें 3 फीट ऊंची कूद, 10 फीट लंबी कूद जैसी दक्षता परीक्षाओं से शामिल किया गया।
बिगड़ते मौसम को देखते हुए आर्मी भर्ती कार्यालय ने पहले से ही प्लानिंग कर रखी थी, लिहाजा तमाम प्रक्रिया बड़ी आसानी से संचालित होती रही। मैदान में दमखम साबित करने वाली महिला उम्मीदवारों में से सफल उम्मीदवारों का गुरुवार को एमएच हॉस्पिटल में मेडिकल कराया जाएगा। भर्ती के दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेजों से लेकर बायोमेट्रिक जांच के लिए अलग से सेल बनाई गई थी। जिसमें सेना के कर्मचारी तैनात थे। वहीं प्रमाण पत्रों की जांच के बाद ही महिला उम्मीदवार मैदान में दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद की प्रक्रिया में शामिल हो पायीं। गत अप्रैल माह में भर्ती के लिए कुल 805 महिला उम्मीदवारों ने पंजीयन कराया था। जिसमें छत्तीसगढ़ की 103 और मध्यप्रदेश की 702 महिला उम्मीदवार शामिल थी। जिसमें से मैदान में 410 ही पहुंची।
लेफ्टिनेंट जनरल ने किया निरिक्षण-
लेफ्टिनेंट जनरल एमके दास जनरल अफसर कमांडिंग मध्य भारत एरिया ने रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी ग्राउंड में आयोजित महिला अग्निवीर सैन्य पुलिस भर्ती रैली का निरिक्षण किया गया। भर्ती रैली का सफल आयोजन मुख्यालय मध्य भारत एरिया के तत्वावधान में भर्ती कार्यालय द्वारा रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी ग्राउंड में महिला उम्मीदवारों के लिए करवाया गया। भर्ती रैली में ये वे योग्य महिला उम्मीदवार थी, जिनके द्वारा अप्रैल 2023 में आयोजित चरण-1 की सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा को पास कर आवश्यक योग्यता को हासिल किया गया था। इस भर्ती रैली में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों की युवा लड़कियों ने 2023-24 के भर्ती चक्र में महिला अग्निवीर सैन्य पुलिस में शामिल होने के लिए प्रतिस्पर्धा की। दूसरे चरण के लिए महिला उम्मीदवारों ने 5 बजे भर्ती रैली स्थल पर रिपोर्ट की। इस भर्ती रैली में जो महिला उम्मीदवार दूसरे चरण को पास कर लेंगी, उन्हें 30 नवंबर और 01 दिसंबर को तीसरे चरण के लिए सैन्य अस्पताल, जबलपुर में मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। इसके बाद जो महिला उम्मीदवार तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पास और मेरिट के आधार पर आवश्यक योग्यता हासिल करेंगी, उन्हें 01 मई 24 से सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, बैंगलोर में ट्रेनिंग के लिए भेजा जायेगा।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment