प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली - दा त्रिकाल

Breaking

World

Sunday, November 12, 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 10वें साल जवानों के साथ दीपावली मनाई। मोदी ने रविवार का एक्स पर लिखा-बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा आया हूं। प्रधानमंत्री ने रविवार को देशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए ङ्ग पर लिखा- देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली दीपावली मनाने सियाचिन गए थे।


हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित लेपचा चेकपोस्ट चीनी सरहद से करीब 2 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस पोस्ट में फ्रंटलाइन पर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस और आर्मी के जवान तैनात हैं। इस चेक पोस्ट से नीचे की तरफ चीनी गांव है। यहां चीनी फौज तैनात हैं। हिमाचल प्रदेश, चीन से 260 किमी लंबी बॉर्डर शेयर करता है। इसमें से 140 किमी का हिस्सा किन्नौर और 80 किमी लाहौल-स्पीति जिले में है। यहां चीनी सीमा पर भारत की 20 पोस्ट हैं।


दीपावली पर सबसे ज्यादा बार जम्मू-कश्मीर गए-
मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल जवानों के बीच ही दीपावली मनाने पहुंचते रहे हैं। वे सबसे ज्यादा 5 बार कश्मीर, 2 बार हिमाचल प्रदेश, एक-एक बार उत्तराखंड, राजस्थान (जैसलमेर) और पंजाब (अमृतसर) पहुंचे।

No comments:

Post a Comment