कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने इंदौर पहुंची प्रियंका
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहे हैं, सभी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा इंदौर में आज चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं। इस दौरान कांग्रेस के एक नेता ने उनको गुलदस्ता भेंट किया, लेकिन उस गुलदस्ते में से फूल गायब थे। ये देखकर प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी हंसी नहीं रोक सकीं। कांग्रेस नेता द्वारा प्रियंका के सम्मान में दिया गया गुलदस्ता बिल्कुल खाली था, कागज के लिफाफे में कुछ भी नहीं था, ये देखकर प्रियंका अपनी हंसी रोक नहीं पाईं।बता दें कि मध्य प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान है। राज्य में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस कड़ी मेहनत कर रही है। पिछली बार कांग्रेस ने राज्य में सत्ता हासिल की थी लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद उनको कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। अब एक बार फिर से खोई हुई सत्ता वापस पाने के लिए प्रियंका कड़ी मेहनत कर रही हैं। इंदौर में हुई रैली को कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव प्रसारित किया गया, जिसमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को बिना फूलों का गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं। ट्विटर पर लिंक शेयर करते हिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, इंदौर महारानी अहिल्याबाई होल्कर की भूमि है जो न्याय, सच्चाई और सुशासन के लिए जानी जाती है। यहां के लोग भ्रष्टाचार और कुशासन को खत्म करके उन मूल्यों को बहाल करेंगे। अहिल्याबाई होल्कर 18वीं शताब्दी की एक मराठा रानी थीं, जिन्होंने करीब तीन दशकों तक इंदौर पर शासन किया था।

No comments:
Post a Comment