जबलपुर में भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों की पत्नियां जुटी चुनाव प्रचार में
विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के पास भले ही कार्यकर्ताओं की फौज है। लेकिन कार्यकर्ताओं के अलावा इस बार पत्नियों को भी प्रचार में जुटना पड़ा है। अब घर पहुंचने पर यदि कोई पूछता है कि भाभीजी घर पर हैं,तो उनके भी प्रचार में होने की जानकारी मिलती है। जबलपुर की शहर व ग्रामीण आठ विधानसभा क्षेत्रों में पांच से ज्यादा सीट पर घमासान मचा है। जनता के बीच बेहतर छवि प्रस्तुत करने के लिए प्रत्याशियों का पूरा परिवार ही प्रचार में शामिल है। हालांकि पिछले चुनाव में ऐसे कम ही प्रत्याशी थे जिनकी पत्नि या परिवार के लोग प्रचार में नजर आए।शहरी सीट के हाल
- शहर की पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी तरूण भनोत के लिए उनकी पत्नी व भाई और पूरा परिवार प्रचार में जुटा है। वहीं उनके सामने भाजपा के चार बार से सांसद राकेश सिंह व पत्नी माला सिंह, बेटी प्रतिष्ठा सिंह रोजाना प्रचार में नजर आ रही हैं।
- दूसरी टक्कर वाली सीट पूर्व विधानसभा की है। यहां कांग्रेस के लखन घनघोरिया के प्रचार में बेटा और भाई शामिल हैं। लेकिन पत्नी पारिवारिक प्रचार में शामिल हैं। इसी तरह भाजपा के अंचल सोनकर के लिए बेटा प्रचार में जुटा हैं।
-तीसरी सीट उत्तर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडे की पत्नी सरकारी नौकरी में हैं, इसलिए वह प्रचार से दूर हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी विनय सक्सेना की पत्नी भी सीधे प्रचार में शामिल नहीं हैं।
- शहर की ही चौथी विधानसभा केंट में भाजपा प्रत्याशी अशोक रोहाणी की पत्नी मनीषा रोहाणी,बेटा,भाई और पूरा परिवार ही प्रचार में जुटा है। कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौकसे की पत्नी भी चुनावी मैदान में दौड़ भाग कर रही हैं।
ग्रामीण में इस तरह प्रचार
- पनागर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुशील तिवारी के बेटे और भतीजों के अलावा इस बार उनकी पत्नी रोजाना चुनाव प्रचार कर रही हैं। हालांकि पिछले चुनाव में वह नजर नहीं आई थी। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश पटेल के साथ परिवार के सदस्य नजर आते हैं।
- बरगी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव की पत्नी व भाई गांव गांव घूम रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी नीजर सिंह के साथ उनकी मां पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, भाई प्रचार में आगे हैं।
- पाटन विधानसभा में भाजपा के अजय विश्नोई के साथ पत्नी अल्का विश्नोई, बेटे-बहू भी प्रचार में हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश अवस्थी की पत्नी भी मैदान में डटी हैं।
- सिहोरा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी एकता ठाकुर के साथ उनके परिवार के लोग हैं। लेकिन भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े का चुनावी प्रचार थोड़ा कमजोर ही नजर आया।
नोट- सर कैरीकेचर या कार्टून का उपयोग किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment