सीनियर तेलुगु एक्टर चंद्र मोहन का 82 साल कि उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। आज सुबह 9:45 बजे हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिछले कुछ समय से दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे।
चंद्र मोहन अपनी पत्नी जलंधरा और 2 बेटियों के साथ रहते थे। उनकी अंतिम विदाई और अंतिम संस्कार दिवाली के बाद सोमवार को हैदराबाद में उनके निवास स्थान से होगी।
तेलुगु इंडस्ट्री में शोक की लहर-
इस खबर से पूरी तेलुगु इंडस्ट्री में शोक की लहर सी आ गई है। चंद्र मोहन के निधन पर जूनियर NTR ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडर पर पोस्ट शेयर कर लिखा- कई दशकों तक फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले चंद्रमोहन गारू की अचानक मौत से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और उनकी आत्मा को शांति मिले।
कौन हैं चंद्र मोहन-
चंद्र मोहन का जन्म 23 मई 1943 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पमिदिमुक्कला गांव में हुआ था। उनका असली नाम मल्लमपल्ली चंद्रशेखर राव था। वो डायरेक्टर और दादा साहब फाल्के अवॉर्ड विनर के.विश्वनाथ के चचेरे भाई थे, जिनका इस साल फरवरी में निधन हो गया। वो फेमस प्लेबैक सिंगर दिवंगत एसपी बालासुब्रमण्यम के करीबी लोगों में से एक थे।
57 साल के करियर में किया 932 फिल्मों में काम-
1966 में उन्होंने फिल्म रंगुला रत्नम ने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। 57 साल के इस करियर में उन्होंने 932 फिल्मों में काम किया था। सीतामलक्ष्मी (1978), राम रॉबर्ट रहीम (1980), राधा कल्याणम (1981), रेंडु रेलु आरु (1986), और चंदामामा रावे (1987) जैसी फिल्मों में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। 1966 की रंगुला रत्नम बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म क्रिटिक्स ने उनके काम की बहुत सराहना की थी। तेलुगु के अलावा उन्होंने तमिल फिल्म नालाई नामधे (1975) में भी काम किया था।
2 बार नंदी अवाॅर्ड से सम्मानित किए गए
चंद्र मोहन 2 बार फिल्म चंदामामा रावे (1987) और अथानोक्काडे (2005) के लिए नंदी अवाॅर्ड से सम्मानित किये जा चुके है। इसके अलावा उन्हें पदहारेला वायासु (1978) के लिए फिल्मफेयर साउथ अवाॅर्ड भी मिला था।

No comments:
Post a Comment