डब्ल्यूएचओ ने जारी की एडवाइजरी
देश में एक बार फिर कोरोना अपना पैर पसारने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में रविवार को कोविड के 335 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में देश में कोविड के कुल 1,701 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। भारत का कोविड-19 केसलोएड 4.50 करोड़ (4,50,04,816) है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पांच और लोगों की मौत हो गई है, जिसमें केरल में चार और उत्तर प्रदेश में एक संक्रमित शख्स की मौत हुई है। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,316 हो गई। मौतों के आंकड़ों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता एक बार फिर बढ़ने लगी है। फिलहाल, कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत समेत कई देशों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। ङ्ख॥ह्र ने एडवाइजरी जारी करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। संगठन ने सभी प्रभावित देशों को कड़ी निगरानी और टेस्टिंग जारी रखने को कहा है। इतना ही नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्वास्थ्य निकाय की कोविड-19 तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कोविड के कारण और उससे बचाव के बारे में संक्षेप में बता रही हैं।कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार
केरल में मिला नया सब वैरिएंट , 335 नए कोविड-19 मामले दर्ज
भारत में कोविड-19 मामलों में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। केरल में कोविड का नया सब वैरिएंट छ्वहृ.1 मिला है। इससे 17 दिसंबर को चार लोगों की मौत हो गई। वहीं क्क में भी कोविड पॉजिटिव शख्स की जान चली गई। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि यह मरीज JN.1 वैरिएंट से संक्रमित था कि नहीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में रविवार को 335 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए और एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई।
सब वैरिएंट JN.1 को लेकर कर्नाटक सरकार ने अलर्ट जारी किया है। वहीं केरल में स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने कहा-चिंता की कोई बात नहीं है। हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
भारत में कहां से आया नया वैरिएंट-
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल के अनुसार, यह मामला 8 दिसंबर को केरल के तिरुवनंतपुरम में सामने आया था। जब 79 साल की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के हल्के लक्षण थे और हालांकि बाद में वह कोविड-19 से ठीक हो गई।
सिंगापुर में एक हफ्ते में आए 56,000 से ज्यादा मामले-
सिंगापुर में पिछले एक हफ्ते में 56,000 से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री ने सभी नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। मंत्रालय के अनुसार, 3 से 9 दिसंबर के बीच 56,043 नए मामले मिले। जबकि उससे एक हफ्ते पहले 32,035 कोविड केस थे।
भारत में कोरोना से अब तक 5 लाख की मौत-
देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 4.50 करोड़ के पार हो गई। वहीं वायरस से रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 4.44 करोड़ (4,44,69,799) हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत है। अब तक भारत में कोविड-19 से 5,33,316 लोगों की मौत हो चुकी है।

No comments:
Post a Comment