मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने बनाए पर्यवेक्षक - दा त्रिकाल

Breaking

World

Friday, December 8, 2023

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने बनाए पर्यवेक्षक



भारतीय जनता पार्टी ने आज राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए अपने पर्यवेक्षकों का एलान कर दिया है। जिसमें राजस्थान के लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय और विनोद तावड़े के नामों को शामिल किया है। वहीं, भाजपा ने मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के. लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक के पद के लिए नियुक्त किया है। भाजपा ने शुक्रवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए क्रमश: वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह, मनोहर लाल खट्टर और अर्जुन मुंडा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। नए विधायक दल के नेताओं का तीन राज्यों का मुख्यमंत्री बनना तय है। पार्टी के एक बयान के मुताबिक, राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी नेता सरोज पांडे और विनोद तावड़े को भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर राजस्थान भेजा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment