चार साल से कम उम्र के बच्चों को न पिलाएं कफ सिरप - दा त्रिकाल

Breaking

World

Thursday, December 21, 2023

चार साल से कम उम्र के बच्चों को न पिलाएं कफ सिरप

कफ सिरप के इस्तेमाल से 141 बच्चों की मौत

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सर्दी और खांसी के कफ सिरप के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। साथ ही दवाओं को लेबल किए जाने का आदेश दिया है। दुनियाभर में भारत में बने कफ सिरप के इस्तेमाल के बाद 141 बच्चों की मौत होने के बात सामने आने के चलते डीसीजीआई ने यह फैसला लिया है।

डीसीजीआई ने 18 दिसंबर को फिक्सड ड्रग्स कॉम्बिनेशन को लेकर सभी राज्यों को एक लेटर लिखा। इसमें दो दवाओं क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्राइन कॉम्बिनेशन का उपयोग करके बनाए गए सिरप की पैकेजिंग पर इसी के मुताबिक लेबलिंग हो। इन दवाओं के कॉम्बिनेशन से तैयार किए सिरप या गोलियों का इस्तेमाल सामान्य सर्दी के इलाज के लिए किया जाता है। साथ ही कंपनियों को ये भी लिखने को कहा है- एफडीसी का इस्तेमाल 4 साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाए।

इन देशों ने भारत में बनी दवाओं से बच्चों की मौत के दावे-
साल 2022 में मेडन फार्मा के 4 सिरप से कथित तौर पर करीब 70 बच्चों की मौत का आरोप था। इसमें 5 साल से भी कम उम्र के बच्चों की मौत हुई थी। सारी मौतों की वजह किडनी इंजरी बताई गई थी। गांबिया सरकार ने जांच में पाया था कि भारतीय कंपनी की बनी दवाई से मौतें हुई है। मौतों में लक्षण एक जैसे थे। वहीं, उज्बेकिस्तान सरकार ने आरोप लगाया था कि भारत में बने कफ सिरप की वजह से उनके देश में 18 बच्चों की मौत हुई। उज्बेक हेल्थ मिनिस्ट्री ने नोएडा के मेरियन बायोटेक में बना कफ सिरप डॉक-1 मैक्स पीने से बच्चों की जान जाने का दावा किया था।

No comments:

Post a Comment