तीन क्रूर कानून पारित कराने के लिए निलंबित किए गए विपक्षी सांसद - दा त्रिकाल

Breaking

World

Thursday, December 21, 2023

तीन क्रूर कानून पारित कराने के लिए निलंबित किए गए विपक्षी सांसद

कांग्रेस ने अमित शाह पर लगाए आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आइएनडीआइए के 140 से अधिक सांसदों को इसलिए संसद से बाहर कर दिया गया ताकि गृह मंत्री अमित शाह बिना किसी असहमति के लोकसभा से तीन क्रूर कानूनों को पारित करवा सकें। भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक को पारित कर दिया। एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि गृहमंत्री ने तीन क्रूर आपराधिक न्याय विधेयकों को लोकसभा से बिना किसी असहमति के पारित करवा लिया। सर्वश्रेष्ठ कानूनी विद्वानों के किसी भी भिन्न दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति के बिना कल वह इन्हें राज्यसभा से भी पारित करवा लेंगे। अब आपको पता चला कि क्यों आइएनडीआइए के सदस्यों को दोनों सदनों से बाहर कर दिया गया। मामले को लेकर विपक्ष ने आंदोलन की तैयारी कर ली है। पूरा विपक्ष विजय चौक से संसद तक मार्च करेगा। इसके लिए विपक्षी सांसदों को खरगे के कार्यालय पर एकत्र होने के लिए कहा गया है। विपक्ष संसद की सुरक्षा में सेंध के मसले पर प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से सदन में बयान पर अड़ा है।

No comments:

Post a Comment